कोहली ने दिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आक्रमक रूख अपनाने का संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2017

नागपुर। आक्रामक बल्लेबाजी के लिये मशहूर भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नतीजे अपने पक्ष में करने के लिये टीम के खिलाड़ियों को आक्रमक रवैया अपनाना होगा। श्रीलंका के खिलाफ आज खत्म हुये दूसरे टेस्ट मैच में आक्रमक रवैया का परिचय देते हुये उन्होंने 267 गेंद में 213 रन की पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक ले गये। कोहली के दोहरे शतक और मुरली विजय, चेतेश्वर पुजार तथा रोहित शर्मा के शतकों के दम पर भारत ने विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद यह सुनिश्चित किया कि गेंदबाजों के पास श्रीलंका को आल आउट करने का पूरा समय हो।

मैं इस तरीके से सोचता हूं कि नये बल्लेबाज की तुलना में क्रीज पर टिका हुआ बल्लेबाज आसानी से शॉट खेल सकता है और मेरी फिटनेस ने लंबी पारी खेलने में मदद की।’’ चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से टीम के लिये टेस्ट मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है लेकिन विजय और रोहित के फार्म में लौटने से कोहली के पास टीम चयन को लेकर दुविधा की स्थित अच्छी बात है।

कोहली ने कहा, ‘‘ हम सब जानते है पुजारा निरंतर प्रदर्शन करते है। विजय कुछ समय के बाद खेल रहे थे, उन्हें भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने पर फक्र होता है। मुझे पता है टीम से बाहर होने से वह दुखी होते होंगे और उन्होंने शानदार वापसी की। रोहित ने भविष्य के लिये अपना दावा मजबूत किया। हम जब भी टीम संयोजन की बात करेंगे वह उसका हिस्सा होंगे। आनेवाले समय में हमें बहुत सारे टेस्ट मैचों में खेलना है।

प्रमुख खबरें

Ramayana Teaser | भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की झलक ने मचाया तहलका, फर्श से अर्श तक गूंजा जय श्री राम |Bollywood Wrap Up

Rajya Sabha में Nitish Kumar की Entry, 10 April को शपथ, 14 के बाद Bihar में New Government!

FIFA ने विश्व कप फुटबॉल के फाइनल की टिकट की कीमत 10,990 डॉलर तक बढ़ाई

Raghav Chadha से AAP का मोहभंग? Rajya Sabha में पंख कतरे, Ashok Mittal को मिली जिम्मेदारी