Virat Kohli ने तोड़ी अपनी चुप्पी, London के लिए Special Flight की Fake News पर दिया कड़ा रिएक्शन

By Ankit Jaiswal | Mar 22, 2026

आईपीएल 2026 से पहले कोहली के टूर्नामेंट के दौरान खास यात्रा व्यवस्था की मांग को लेकर एक बड़ी चर्चा को शुरु हुई। जिसे खुद विराट कोहली ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए खत्म कर दिया है।

हालांकि, इन सभी अटकलों पर खुद कोहली ने विराम लगा दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रिपोर्ट साझा करते हुए हंसने वाले इमोजी के जरिए साफ कर दिया कि यह खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। गौरतलब है कि कोहली आमतौर पर ऐसी अफवाहों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस बार उन्होंने सीधे तौर पर स्थिति स्पष्ट कर दी है।

इस बीच आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, जहां बेंगलुरु की टीम अपने खिताब बचाव अभियान की शुरुआत करेगी। बता दें कि पिछले सीजन में टीम ने पहली बार खिताब जीतकर इतिहास रचा था और इस बार भी सभी की नजरें टीम के प्रदर्शन पर टिकी हैं।

मौजूद आंकड़ों के अनुसार, विराट कोहली आईपीएल में अब तक 8 हजार 661 रन बना चुके हैं और वह इस सीजन में 9 हजार रन के आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन सकते हैं। इसके अलावा, अगर उनका प्रदर्शन शानदार रहा तो वह एक ही टीम के लिए कुल मिलाकर 10 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन सकते हैं।

गौरतलब है कि पिछले सीजन में भी कोहली का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। उन्होंने 15 पारियों में 657 रन बनाए थे और टीम के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। ऐसे में इस बार भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में छात्रों का उबाल, पूछा – Dharmendra Pradhan ने दिया इस्तीफा, तो Hemant Soren क्यों नहीं?

Shreya Kalra ने Lock Upp 2 जीतकर Shivangi Joshi को दिया नया नाम बैक स्टेप जोशी

Modi Cabinet Decisions: इधर विपक्ष हंगामा करता रह गया, उधर मोदी मंत्रिमंडल ने देश के लिए दो बड़े महत्वपूर्ण फैसले ले लिये

Amit Shah के बयान की मांग पर अड़ा विपक्ष, Ram Mandir चोरी पर संसद में बवाल