विराट कोहली ने मैच में जीत का श्रेय धोनी और जाधव को दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 03, 2019

हैदराबाद। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में जीत का श्रेय गेंदबाजों के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी और हरफनमौला केदार जाधव की साझेदारी को दिया। धोनी (72 गेंदों पर नाबाद 59 रन) और जाधव (87 गेंदों पर नाबाद 81 रन) ने पांचवें विकेट के लिये 141 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 236 रन बनाये। भारत ने 10 गेंद शेष रहते चार विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘यह मुश्किल मैच था। मुझे लगता है कि हमने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। हमारे गेंदबाजों को उतनी मदद नहीं मिली जैसा दूधिया रोशनी में ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को मिली।’’ मैन ऑफ द मैच जाधव ने कहा कि वह अपनी गेंदबाजी के बारे में ज्यादा सोचते नहीं और इसका लुत्फ उठाते हैं। बल्ले से शानदार पारी खेलने से पहले जाधव ने गेंद भी कमाल किया। उन्होंने सात ओवर में 31 रन देकर मार्क्स स्टोइनिस का विकेट लिया। उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी गेंदबाजी की सबसे अच्छी बात यह है कि इस बारे में ज्यादा सोचता नहीं हूं।

इसे भी पढ़ें: जाधव और धोनी ने बिखेरी चमक, भारत छह विकेट से जीता

धोनी के साथ साझेदारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में भी हमने ऐसी ही साझेदारी की थी। जब दूसरे छोर पर धोनी मौजूद हो तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होती है। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि मैं ज्यादा शॉट खेलने की कोशिश करता हूं और वह कहते है कि टीम की जरूरत है कि टिककर खेलूं।’’ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने कहा, ‘‘ हमने 20 से 30 रन कम बनाये। पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद हमें बड़ी साझेदारी करनी चाहिये थी। हमारे गेंदबाजों ने हालांकि शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने लगातार अंतराल पर विकेट लिये।’’

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज