ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान ने विराट कोहली को बताया आधुनिक युग का हीरो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2021

मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज स्टीव वॉ का मानना है कि विराट कोहली ‘आधुनिक युग के हीरो’ की तरह हैं जो ‘भारत के नए रवैये’ का प्रतिनिधित्व करते हैं जो कुछ भी असंभव नहीं होने की मानसिकता के साथ सभी चीजों का सामना करने को तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने ‘कैप्चरिंग क्रिकेट: स्टीव वॉ इन इंडिया’ शीर्षक वाली 60 मिनट की डॉक्यूमेंट्री में कहा कि विरोधी से नहीं डरने के रवैये के लिए प्रशंसक कोहली को पसंद करते हैं। डिस्कवरी प्लस की इस डॉक्यूमेंट्री के विमोचन के बाद यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति में वॉ के हवाले से कहा गया, ‘‘वे कोहली के बारे में यह पसंद करते हैं कि यह भारत के नए रवैये की तरह है, डटे रहिए, किसी से भी नहीं डरिए। सभी चीजों का सामना करिए और कुछ भी हासिल किया जा सकता है और संभव है। वह आधुनिक हीरो की तरह हैं।’’ वॉ ने कहा कि वह हमेशा इस बात से मोहित रहते हैं कि कैसे भारत के लोग क्रिकेट का जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘क्रिकेट को कैमरे में कैद करना मेरे दिल के काफी करीब है क्योंकि इसमें मेरे दो जुनून आते है, क्रिकेट और फोटोग्राफी।’’ वॉ ने कहा, ‘‘1986 में मेरे पहले भारत दौरे के बाद से मैं हमेशा मोहित रहता था कि कैसे स्थानीय लोग क्रिकेट के खेल का जश्न मनाते हैं।’’ वॉ ने कहा कि हाल में धर्मशाला में स्टेडियम और मुंबई में ओवल मैदान की यात्रा ने उन्हें जीवनभर के लिए यादगार लम्हें दिए।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार