बेंगलुरु भगदड़ पर 3 महीने बाद Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, फैंस को याद करके कही ये बात

By Kusum | Sep 03, 2025

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की आईपीएल 2025 की पहली ट्रॉफी जीत की खुशी देखते ही देखते मातम में बदल गई। दरअसल, 4 जून को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जश्न के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे। 

इस दौरान आरसीबी ने अपने एक्स और इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के बयान का एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें कोहली के द्वारा कहा गया कि, जिंदगी में कभी-कभी ऐसे पल आते हैं जिनके लिए आप बिल्कुल तैयार नहीं होते। 4 जून भी ऐसा ही दिन था। हमारी फ्रेंचाइजी के लिए जो दिन सबसे खुशहाल होना चाहिए था, वो एक दुखद घटना में बदल गया। मैं उन सभी परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपनों को खोया और उन फैंस के लिए जो घायल हुए। आपका दर्द अब हमारी कहानी का हिस्सा है। हम मिलकर आगे बढ़ेंगे और पहले से ज्यादा संवेदनशील और जिम्मेदार रहेंगे। 

 इससे पहले आरसीबी ने पिछले महीने ऐलान किया था कि, RCB Cares पहल के तहत हादसे में जान गंवाने वाले हर परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

इस मामले में न्यायिक जांच के भी आदेश दिए गए थे, जिसके बाद से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक कोई भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला गया है। वहीं महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में होने वाले मुकाबलों को नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में कराने का फैसला लिया गया।  

प्रमुख खबरें

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर

Pitru Paksha 2026: पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध की संपूर्ण विधि, सामग्री और ऋषि तर्पण के विशेष मंत्र