विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार कप्तानी की: श्रीकांत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

साउथम्पटन। पूर्व कप्तान के श्रीकांत को लगता है कि भारत ने अफगानिस्तान के स्पिनरों की गेंदों का कुछ ज्यादा सम्मान किया तथा उन्हें और ज्यादा आक्रामकता से खेलना चाहिए था। श्रीकांत ने अफगानिस्तान पर मिली 11 रन की जीत के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली की बेहतरीन कप्तानी की भी प्रशंसा की। 

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य श्रीकांत ने आईसीसी में लिखे अपने कालम में कहा कि विकेट थोड़ा धीमा था लेकिन सच कहूं तो मुझे लगता है कि भारत मध्य के ओवरों में थोड़ा अटक गया था और उसे थोड़ा और ज्यादा आक्रामक होकर खेलना चाहिए था। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

उन्होंने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान के स्पिनरों का कुछ ज्यादा ही सम्मान किया क्योंकि अफगानिस्तान ने अच्छी गेंदबाजी -विशेषकर नबी, मुजीब उर रहमान और राशिद खान- ने की लेकिन उन्होंने इतना अच्छा भी नहीं किया कि वे भारत को 225 रन पर रोक दे। लेकिन अंत में उन्होंने जीत हासिल की जो अहम था। श्रीकांत ने कहा कि मुझे लगता है कि विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार कप्तानी की और उनकी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के कारण ही भारत ने अंत में जीत हासिल की। 

प्रमुख खबरें

Phuket-Delhi Flight Turbulence: सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, MoCA ने निवर्तमान CEO Campbell Wilson को किया तलब

Sansad Diary: Rajya Sabha ने Tribunal Reforms Bill पास किया, Lok Sabha में Keralam Bill पर मुहर

सावन में शिव भक्ति का नया ट्रेंड, इन 4 Jhumka Designs के साथ अपने Ethnic Look को बनाएं और भी खास

भागवत की नजरों में जेन-जी आंदोलन का दृष्टिकोण