T20 women World Cup: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया को विराट कोहली ने दी बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2020

नयी दिल्ली। भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली महिला टीम को पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने पर बधाई देते हुए कहा कि टीम के प्रदर्शन पर सभी को गर्व है। भारतीय महिला टीम ने ग्रुप चरण में शीर्ष पर रहने के कारण फाइनल में जगह बनायी। इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में उसका सेमीफाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। 

इसे भी पढ़ें: इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को उम्मीद, भारतीय टीम खेलेगी महिला T20 WC का फाइनल 

सहवाग ने लिखा, ‘‘ग्रुप चरण में सभी मैच जीतने का पुरस्कार। भारतीय महिला टीम को रविवार के लिये शुभकामनाएं। ’’पूर्व टेस्ट बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने भी टीम के अजेय अभियान की प्रशंसा की। लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘मैच होता तो अच्छा होता लेकिन भारतीय महिला टीम को टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के लिये बहुत बधाई। यह ग्रुप चरण में चार में से चार मैच जीतने का पुरस्कार है। लड़कियों को महिला दिवस के दिन होने वाले फाइनल के लिये बहुत बहुत शुभकामनाएं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय