अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी पर विराट कोहली के इस ट्वीट को 2020 में मिले सबसे ज्यादा लाइक

By रेनू तिवारी | Dec 08, 2020

बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे मशहूर कपल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। साल 2020 में दोनों के नाम एक और उपलब्धि हुई है। इस साल अगस्त में, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझी की थी कि वह मां-बाप बनने की उम्मीद कर रहे हैं। ट्विटर इंडिया ने यह घोषणा की है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बच्चे की उम्मीद कर रहे है वाली दोनों की तस्वीर को ट्विटर पर सबसे ज्यादा लाइक किया गया है। विराट और अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई थी।

इसे भी पढ़ें: क्या कृति सेनन हुई कोरोना वायरस से संक्रमित? चंढीगढ़ से लौटने के बाद करवाया टेस्ट 

आधिकारिक ट्विटर इंडिया ने विराट कोहली को टैक करते हुए उसी तस्वीर को पोस्ट करते हुए ये जानकारी सोशल मीडिया पर दी है कि साल 2020 में अनुष्का विराट और उनके आने वाले बच्चे की तस्वीर और खबर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।  

अगस्त के बाद से, अनुष्का शर्मा ने अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए कई तस्वीरें साझा की हैं। अभिनेत्री हर तस्वीर में शानदार दिखती है। जनवरी 2021 तक अनुष्का शर्मा की डिलीवरी की उम्मीद की जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल

बदले हालात के आधार पर पूरा होगा India US Trade Pact, Piyush Goyal ने दी जानकारी