वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने दर्ज कराया केस

By अभिनय आकाश | Jul 13, 2019

 नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती ने अपने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरती सहवाग ने अपने बिजनेस पार्टनर रोहित कक्कड़ के खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर कर 4.5 करोड़ रुपये लोन लेने का आरोप लगाया है। आरती ने अपनी शिकायत में कहा कि रोहित ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर लोन लिया। मामले की इकोनामिक ऑफिस विंग जांच कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले सप्ताह ही 2.5 करोड़ रुपये के एक चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग 4 जुलाई को ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर जिला अदालत में पेश हुईं थीं।  इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। बता दें कि आरती फल के विभिन्न उत्पाद बनाने वाली कंपनी एसएमजीके एग्रो प्रोडक्ट्स में साझेदार हैं।

प्रमुख खबरें

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?