वीरेंद्र सचदेवा को यमुना में डुबकी लगाना पड़ा भारी, रैशेज और खुजली के बाद पहुंचे अस्पताल

By अंकित सिंह | Oct 24, 2024

दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में रहे प्रदूषण के मुद्दे को उजागर करने के लिए दिल्ली में यमुना नदी में डुबकी लगाई। भाजपा ने आज लोगों को यमुना की दुर्दशा दिखाने और उन्हें 2021 में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा किए गए वादे की याद दिलाने के लिए आईटीओ छठ घाट पर आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री आतिशी और उनके पूर्ववर्ती केजरीवाल के लिए लाल कालीन बिछाने के साथ-साथ दो कुर्सियाँ रखी गईं। 

पार्टी की दिल्ली इकाई ने दावा किया कि दोपहर बाद से वीरेन्द्र सचदेवा को त्वचा में लाल रैशेज, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। वह अभी आरएमएल अस्पताल गये जहां उन्हे डाक्टरों ने जांच कर तीन दिन के लिए दवा दी है। अस्पताल का स्लीप भी पार्टी ने साक्षा किया है। इससे पहले उन्होंने कहा कि पिछले 7 वर्षों में 8500 करोड रुपए केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को दिए हैं ताकि यमुना की सफाई हो सके लेकिन आज तक यमुना की स्थिति नहीं बदली। इसलिए हम आज केजरीवाल से के सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वह पैसे कहां गया। 

इसे भी पढ़ें: Punjab By-Election 2024 । सभी चार सीट पर AAP ने उतारे उम्मीदवार, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

सचदेवा ने कहा कि जब रातों-रात शीश महल के टॉयलेट गायब हो जाते हैं तो फिर अरविंद केजरीवाल मां यमुना को कैसे छोड़ेंगे। सत्ता के नशे ने आम आदमी पार्टी को जहां निरंकुश बना दिया वही भ्रष्टाचारी भी बना दिया दिल्ली की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है लेकिन दिल्ली वासियों की चिंता केजरीवाल को नहीं है। 2021 में अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा था कि मेरी जिम्मेदारी है हम यमुना को साफ करेंगे और हम कोई ब्लेम गेम नहीं खेलना चाहते हैं और 2025 तक यमुना में डुबकी लगाएंगे। 

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस