वीरेन्द्र सचदेवा का तंज, दिल्ली की मार्लेना सरकार की कोई हैसियत नही, यह केजरीवाल की रिमोट कंट्रोल सरकार

By प्रेस विज्ञप्ति | Oct 07, 2024

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली की आतिशी मार्लेना सरकार की कोई राजनीतिक या प्रशासनिक हैसियत नही है और अरविंद केजरीवाल यह खुल कर दिखा रहे हैं की यह उनकी रिमोट कंट्रोल सरकार है। केजरीवाल ने दस साल दिल्ली की सड़कों को, सीवर सिस्टम को बदहाल किया कोई रखरखाव नही किया और जब स्थिती बदहाल हो गई तो जिम्मेदारी से बचने के लिए इस्तीफा देकर आतिशी मार्लेना पर लीपापोती की जिम्मेदारी डाल दी।

इसे भी पढ़ें: AAP MP Sanjeev Arora House Raid | आप सांसद संजीव अरोड़ा के लुधियाना स्थित आवास पर मारे गये छापे, बेहद बुरी तरह पीएम मोदी पर भड़के Manish Sisodia

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय से होने वाली सड़क रिपेयर शैडयूल की घोषणा को खुद पार्टी कार्यालय से करके और उसे चुनाव से जोड़ कर दिखा दिया की मार्लेना सरकार एक रिमोट कंट्रोल सरकार है। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की बेहतर होता केजरीवाल स्वीकारते की मेरी सरकार ने सड़के एवं जलबोर्ड सीवर सिस्टम को बर्बाद किया अब शायद सुश्री आतिशी मार्लेना सरकार ठीक करे।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab: ओडिशा के गंजाम में 4 रक्षा हेलीकॉप्टरों से गिराए गए 4500 किलो अनाज के पैकेट

फिर बढ़ेगा प्रदूषण, पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं हुई दोगुनी, कुल आंकड़ा 1007 पहुंचा

मणिपुर में N Biren Singh का विरोधियों पर आरोप, बोले इस्तीफा देने के बाद भी हिंसा क्यों जारी

Daily Use के लिए Best Salt कौन सा है, जानिए सादा, सेंधा और काला नमक किसका करें सेवन?