वर्जीनिया की आर्या वालवेकर ने जीता ‘मिस इंडिया यूएसए’ का खिताब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2022

(ललित के झा) वाशिंगटन, 7 अगस्त। वर्जीनिया की भारतीय अमेरिकी किशोरी आर्या वालवेकर ने इस साल ‘मिस इंडिया यूएसए’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। आर्या (18) को न्यूजर्सी में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में ‘मिस इंडिया यूएसए 2022’ का ताज पहनाया गया। अभिनेत्री बनने की इच्छुक आर्या ने कहा, ‘‘स्क्रीन पर स्वयं को देखना और फिल्मों एवं टेलीविजन में अभिनय करना बचपन से मेरा सपना रहा है।’’

‘वर्ल्डवाइड पीजेंट्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष धर्मात्मा सरन ने कहा, ‘‘मैं इन वर्षों में दुनिया भर में भारतीय समुदाय से मिले सहयोग का आभारी हूं।’’ वाशिंगटन स्टेट की अक्षी जैन को ‘मिसेज इंडिया यूएसए’ का ताज पहनाया गया और न्यूयॉर्क की तन्वी ग्रोवर को ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ चुना गया। तीस राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 74 प्रतियोगियों ने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं ‘मिस इंडिया यूएसए’, ‘मिसेज इंडिया यूएसए‘ और ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ में भाग लिया।

तीनों श्रेणियों के विजेताओं को इसी समूह द्वारा आयोजित ‘वर्ल्डवाइड पीजेंट्स’ में भाग लेने के लिए अगले साल की शुरुआत में मुंबई जाने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में गायिका शिबानी कश्यप, ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022’ खुशी पटेल और ‘मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड’ स्वाति विमल ने भाग लिया।

प्रमुख खबरें

Nitish Kumar Reddy और Arshdeep की घातक गेंदबाजी, अफगानिस्तान 159 रन पर सिमटा

Dhaka University संग्रहालय में Muhammad Ali Jinnah की तस्वीरें लगने पर विवाद, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित

Samarkand पहुंचे भारतीय Chess खिलाड़ियों को 5 घंटे तक नहीं मिले कमरे, खिलाड़ियों में भारी नाराजगी

मसूद अजहर पर Pakistan का ईनाम महज ढोंग, उसे भारत को सौंपे Islamabad: भाजपा