दुनिया में दादागिरी दिखा रहे चीन के खिलाफ बड़ी पहल, 14 जुलाई को होगी 'आई2यू2' की वर्चुअल बैठक, लीड रोल में है भारत

By अभिनय आकाश | Jul 12, 2022

अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत के बल पर दुनिया के देश में घुसपैठ की कोशिश में लगे विस्तारवादी चीन की मुश्किलें अब और बढ़ने वाली है। क्वाड के गठन के बाद अब भारत और अमेरिका मिलकर वेस्ट एशिया क्वाड को सशक्त करने जा रहे हैं। जिससे लिए हिंद प्रशांत क्षेत्र के चार महारथी (अमेरिका, जापान, भारत और ऑस्ट्रेलिया) के क्वाड संगठन के बाद भारत और अमेरिका अब पश्चिमी एशिया में एक नए तरह के क्वाड को परवान चढ़ा रहे हैं। भारत, इज़राइल, यूएई और यूएस ग्रुपिंग या I2U2 - जिसे 'वेस्ट एशियन क्वाड' भी कहा जाता है - इस सप्ताह मिलने जा रहे हैं। 4 देशों का शिखर सम्मेलन 14 जुलाई को जो बाइडेन की मध्य पूर्व की यात्रा के दौरान होगा।

इसे भी पढ़ें: जापान के फुमियो किशिदा को मिला जनादेश, अमेरिका के विदेश मंत्री से की मुलाकात

शिखर सम्मेलन पश्चिम एशिया के चार दिवसीय दौरे के हिस्से के रूप में बिडेन की इज़राइल यात्रा के दौरान आयोजित किया जा रहा है। I2U2 शिखर सम्मेलन के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति जेद्दा में खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) +3 के एक व्यक्तिगत शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे, जो बहरीन, कुवैत, ओमान, सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं को एक साथ लाएगा।  I2U2 शिखर सम्मेलन से समूह के एजेंडे को अधिक आकार देने की उम्मीद है जो आर्थिक सहयोग और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर केंद्रित है।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक