Kangana Ranaut को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला गार्ड के समर्थन में उतरे Vishal Dadlani, 'लड़की का गुस्सा समझता हूं, उसकी नौकरी नहीं जानी चाहिए'

By रेनू तिवारी | Jun 07, 2024

गायक विशाल ददलानी ने 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर अभिनेत्री से राजनेता बनी कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाली CISF महिला गार्ड की मदद करने की पेशकश की। विशाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया और CISF महिला को अपना समर्थन व्यक्त किया। कंगना रनौत, जब सुरक्षा जांच के बाद बोर्डिंग पॉइंट की ओर बढ़ रही थीं, तो CISF अधिकारी कुलविंदर कौर ने तलाशी क्षेत्र में कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारा। घटना के बाद, विशाल ददलानी ने एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है तो CISF अधिकारी को 'नौकरी सुनिश्चित' की जाए।

इसे भी पढ़ें: Ekta Kapoor Birthday Special | 'हम पांच' से लेकर 'कहानी घर घर की' तक एकता कपूर के 6 लोकप्रिय टीवी शो

घटना के बाद CISF कांस्टेबल कुलविंदर कौर को हिरासत में लिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर रनौत द्वारा CISF अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के बाद उसे बाद में निलंबित कर दिया गया था।

कंगना ने हिमाचल प्रदेश के मंडी निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता था। फ़िल्मों की बात करें तो, कंगना रनौत अपनी पहली निर्देशित फ़िल्म ‘इमरजेंसी’ में नज़र आएंगी, जिसे उनके होम बैनर मणिकर्णिका फ़िल्म्स द्वारा समर्थित किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी संसद में रूस के दोस्तों पर 100% टैरिफ वाला बिल आया, जिनपिंग ने अपना प्लेन अचानक दिल्ली की ओर घुमाया!

Health Tips: सुबह उठते ही क्यों भारी रहता है सिर? ये 6 बड़े Reasons बिगाड़ सकते हैं आपकी Health

Pakistan को बड़ा झटका! Shan Masood चोटिल, West Indies Test में बराबरी की उम्मीदें धूमिल

PM Modi के आपत्तिजनक Deepfake वीडियो: Meta India प्रमुख समेत कई अकाउंट्स पर केस