विष्णुदत्त शर्मी ने कमलनाथ पर चीन से सांठगांठ का लगाया आरोप, कही यह अहम बात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए गांधी परिवार और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए चीन से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। शर्मा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने गांधी परिवार और कांग्रेस को फायदा पहुंचाने के लिए चीन से सांठगांठ की। कमलनाथ ने चीनी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश और प्रदेश के छोटे कारीगरों, कारोबारियों की रोजी-रोटी छीन ली। उन्होंने कहा, कमलनाथ का यह कृत्य राष्ट्र के प्रति अपराध और गद्दारी है। 

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत