राजधानी भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने अनलॉक के बाद किया दुकानों का निरीक्षण

By सुयश भट्ट | Jun 01, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कोविड संक्रमण कम होने के बाद आज से अनलॉकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि अभी कुछ शर्तों के साथ बाजार को खोला गया है। सिर्फ किराना, दवाखाना, हार्डवेयर, स्टेशनरी की दुकानों खोली गई है। साथ ही टेक-आवे फैसिलिटी के लिए रेस्टोरेंट्स को खुलने की अनुमति है। भोपाल के बाजार को सेगमेंट वाइस खोला जाएगा।

वहीं मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 01 जून से आप सभी की जिंदगी क्रमबद्ध शुरू होगी। हम सब की ये जिम्मेदारी है कि हम कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करें। हमें सुनिश्चित होना होगा कि हमारी जिंदगी रोज की तरह ही चले लेकिन उसके साथ हम और हमारा परिवार संक्रमण से भी बचा रहे। उन्होंने कहा कि हमने कोविड सेफ्टी टीम का गठन कर दिया है। यह टीम सुनिश्चित करेगी की किसी भी दुकान में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन ना हो।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में जारी रहेगी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, कोविड के इलाज का किया बहिष्कार

दरअसल आज से भोपाल को चरणबद्ध तरीके से अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करवाने पुलिस, जिला प्रशासन और नगर निगम की लगभग 118 टीमों को मैदान में उतारा गया है। इन सभी टीमों को बाजार और दुकानों की मोनेटरिंग करने का कार्य सौपा गया है। यदि किसी भी दुकानदार से कोरोना प्रोटोकॉल के नियम का उल्लंघन हुआ तो इन टीमों द्वारा उन सभी पर ऑनस्पॉट फाइन की कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य