सावन में Greater Noida के इस प्राचीन शिव मंदिर का दर्शन हैं बेहद खास, भक्तों की भीड़ लगी रहती है!

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 31, 2026

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय है। श्रावण मास को बेहद ही पवित्र माना जाता है। इस दौरान श्रद्धालु व्रत व पूजा-अर्चना करते हैं। सावन के दौरान भक्तजन भगवान शिव के मंदिरों का दर्शन करने जरुर जाते हैं। अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं, तो एक बार नोएडा के इस मंदिर में घूमने जरुर जाएं। 

ग्रेटर नोएडा में कहां है भोलेनाथ का सबसे खास मंदिर?

भगवान शिव का यह मंदिर ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में स्थित है। मंदिर का नाम प्राचीन शिव मंदिर है, जिसका संबंध रावण से जोड़कर देखा जाता है। दरअसल, बिसरख गांव को रावण का जन्मस्थल माना जाता है। वाल्मीकि रामायण के ग्रंथों के अनुसार रावण के पिता ऋषि विश्रवा और माता कैकेसी का आश्रम इसी गांव में था। इस कारण से इस मंदिर को शिव पूजा के लिए बेहद खास माना गया है, क्योंकि रावण भगवान भोलेनाथ के सबसे बड़े भक्त में से एक हैं।

कहां पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर?

यह मंदिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख जलालपुर गांव में सेक्टर-1 स्थित है। यहां पर पहुंचना आसान है, आइए आपको बताते हैं कैसे यहां पर पहुंचे-

- यदि आप दिल्ली से आ रही हैं, तो नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे या  NH-9 के रास्ते से यहां से जा सकती है। यहां पर पहुंचने पर आपको करीब 1 से 1.5 घंटे का समय लग सकता है। 

- अगर आप नोएडा से आने का प्लान कर रहे हैं, तो सेक्टर 62, सेक्टर 71 या गौर सिटी से कैब या ऑटो लेकर यहां पहुंचा जा सकता है। यदि आप मेट्रो से जाने का प्लान बना रही हैं, तो आप 52 या 59 मेट्रो स्टेशन पर उतरकर ऑटो लें सकती हैं।

- दरअसल, मेट्रो का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन नोएडा सेक्टर 52 है। यहां से ऑटो या कैब लेकर बिसरख गांव पहुंच सकती हैं। दूरी करीब 11 किमी की है, जिसमें आपको 30 से 45 मिनट लग सकते हैं।

प्राचीन शिव मंदिर से जुड़ी खास जानकारी

इस मंदिर में आपको प्राचीन शिवलिंग पर चढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। सावन के दौरान यहां पर ज्यादा भीड़ रहती है इसिलए सुबह आने वाले भक्त जरुर ध्यान दें। इस मंदिर में आपके पूरे शिव परिवार की प्रतिमाओं के साथ-साथ अन्य देवताओं की प्रतिमा के दर्शन करने का मौका मिलेगा।

- मंदिर सुबह 5 बजे से लेकर 12 बजे तक खुला रहता है।

 - शाम को 4 बजे से लेकर रात 9 बजे तक आप दर्शन कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

UNGA में China ने संरक्षणवाद को नकारा, Han Zheng बोले- विकास से ही संभव है शांति

Delhi के सुखदेव विहार में तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा