सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की रूस यात्रा से द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग प्रगाढ़ हुआ: भारतीय दूतावास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2025

मॉस्को में स्थित भारतीय मिशन ने कहा कि भारत और रूस के बीच आपसी विश्वास और सहयोग पर आधारित संबंध समय पर खरे उतरे हैं तथा रूसी सांसदों, अधिकारियों व अन्य हितधारकों के साथ एक सर्वदलीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल की बातचीत ने वैश्विक एवं क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाया है।

मॉस्को में स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक बयान में कहा, “भारत और रूस के बीच आपसी विश्वास और सहयोग पर आधारित संबंध समय पर खरे उतरे हैं। ये संबंध दोनों देशों की विशेष रणनीतिक साझेदारी पर आधारित हैं।”

बयान में कहा गया कि “23-24 मई को रूसी सांसदों, अधिकारियों, वैचारिक संस्थाओं और मीडिया के प्रतिनिधियों के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक ने वैश्विक और क्षेत्रीय महत्व के मुद्दों पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और प्रगाढ़ बनाया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज