Famous Lakshmi Temples: इन प्रसिद्ध लक्ष्मी मंदिरों के दर्शन से पूरी होती है हर मनोकामना, मिलता है सौभाग्य

By अनन्या मिश्रा | Nov 14, 2025

मां लक्ष्मी को धन और समृद्धि की देवी माना जाता है। मां लक्ष्मी के मंदिरों में अलग ही रौनक देखने को मिलती है। भारत में कई ऐसे फेमस लक्ष्मी मंदिर हैं, जहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी के इन मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन करने से सौभाग्य, धन लाभ और सकारात्मक ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है। मां लक्ष्मी की पूजा करने से न सिर्फ धन की प्राप्ति बल्कि मन की स्थिरता, घर में सकारात्मकता और कार्यों में सफलता का प्रतीक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देश में स्थित मां लक्ष्मी के 6 मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप भी अपने बच्चों और परिवार वालों के साथ दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Arbudadevi Temple: अरावली की गोद में छिपा मां अर्बुदादेवी का दिव्य धाम, 51 शक्तिपीठों में एक

लक्ष्मीनारायण मंदिर, दिल्ली

दिल्ली के लक्ष्मी नारायण को बिरला मंदिर भी कहा जाता है। दीपावली के दिन घूमने के लिए यह एक खास जगह है। लक्ष्मीनारायण मंदिर अपनी खूबसूरत और भव्य बनावट के लिए फेमस है। यह मंदिर भगवान विष्णु और उनकी पत्नी मां लक्ष्मी को समर्पित है। दीपावली के मौके पर यहां पर भारी संख्या में श्रद्धालु पूजा और दर्शन के लिए आते हैं। इस दौरान मंदिर में खास धार्मिक कार्यक्रम और पूजा विधियां की जाती है।

अष्ट लक्ष्मी मंदिर, चेन्नई

चेन्नई का अष्ट लक्ष्मी मंदिर एक अनोखा मंदिर है। यहां पर मां लक्ष्मी के 8 रूपों की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी के 8 रूप का मतलब जीवन के अलग-अलग पहलुओं से हैं। जैसे ज्ञान, धन, संतान और समृद्धि। यह मंदिर बंगाल की खाड़ी के किनारे पर स्थित है, जिससे यहां का माहौल सुंदर और शांत लगता है। दीपावली के दिन अष्ट लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है।

पद्मावती अम्मावरी मंदिर, तिरुचानुर, आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास पद्मावती अम्मावारी मंदिर स्थित है। यह मंदिर देवी पद्मावती को समर्पित है, जोकि देवी लक्ष्मी का अवतार मानी जाती है। माना जाता है कि इस मंदिर में आकर पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है। वहीं दीपावली के मौके पर मंदिर को सैकड़ों दीपकों से सजाया जाता है, जिससे यहां का नजारा यादगार और सुंदर हो जाता है। इस दिन देशभर से श्रद्धालु मंदिर में विशेष पूजा करने आते हैं।

महालक्ष्मी मंदिर, कोलकाता

कोलकाता का महालक्ष्मी मंदिर स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के बीच बेहद फेमस है। दीपावली के दिन इस मंदिर में खास पूजा और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस मंदिर को सुंदर सजाया जाता है और सभी लोग मिलकर दीप जलाते हैं। त्योहार के मौके पर भारी संख्या में भक्त मां लक्ष्मी के आशीर्वाद के लिए आते हैं। इस दौरान मंदिर का माहौल पवित्र और उत्साहपूर्ण हो जाता है।

चोट्टानिकरा मंदिर, केरल

चोट्टानिकरा मंदिर केरल में स्थित है और यह पारंपरिक वास्तुकला का एक सुंदर उदाहरण है। यहां पर महालक्ष्मी की पूजा भगवती राजराजेश्वरी के रूप में की जाती है। उनकी तीनों रूपों में पूजा होती है। सुबह के समय मंदिर में मां सरस्वती रूप में, दोपहर में मां लक्ष्मी के रूप में और शाम के समय महाकाली के रूप में पूजा की जाती है। दीपावली के मौके पर मंदिर में विशेष पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है। इसलिए मंदिर में दर्शन के लिए बहुत खास माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Justin Greaves ने रचा इतिहास: Pakistan के खिलाफ लगातार 5 Maiden Overs में झटके 5 Wickets, तोड़ा World Record

श्रीलंका दौरे के लिए Team India घोषित, Washington Sundar बाहर तो Saransh Jain को मिली पहली बार जगह

Glasgow CWG: Gyaneshwari Yadav ने जीता Silver, वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन और पदकों की बढ़ी संख्या

कॉजपा ने न्यायालय के आदेश में सरकारी आश्वासनों की अनदेखी का दावा किया, फिर से आंदोलन की चेतावनी दी