विश्वनाथन आनंद बने शतरंज संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष, ड्वोरकोविच पर यूरोपीय संघ के प्रतिबंध के बाद संभाला कार्यभार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 24, 2026

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने विश्व शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया है, क्योंकि इसके प्रमुख अर्काडी ड्वोरकोविच को यूरोपीय संघ ने प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में शामिल कर दिया था जिसके बाद उन्होंने प्रतिबंध हटने तक अपना पद छोड़ दिया है। यूरोपीय संघ ने यह प्रतिबंध रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के संदर्भ में लगाया है। रूस के मूल निवासी ड्वोरकोविच ने यूरोपीय संघ के फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ ने मेरा नाम प्रतिबंधित व्यक्तियों की सूची में डाला है। मैं साफ तौर पर कहता हूं कि यह फैसला गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण है और इसे चुनौती दी जाएगी। मुझे विश्वास है कि न्याय की जीत होगी।’’ ड्वोरकोविच ने कहा, ‘‘इस प्रतिबंध से फिडे के कामकाज में बाधा पड़ सकती है इसलिए मैंने अध्यक्ष के कामकाज से हटने का फैसला किया है।

फिडे के चार्टर के अनुसार उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद अध्यक्ष का कामकाज देखेंगे।

प्रमुख खबरें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई

Bihar Flood: भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन महीने का वेतन

पंजाब में Manish Sisodia ने किया AAP के महासंपर्क अभियान का एलान, Sukhbir Badal ने कसा तंज