Vivo U20 का 8 जीबी रैम वेरिेएंट भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 16 एमपी का सेल्फी कैमरा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2019

Vivo ने Vivo U20 के 8 जीबी रैम वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया। इसे इच्छुक ग्राहक कंपनी के अधिकृत ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इस फोन की खासियत की बात करें तो वीवो यू20 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, इसका प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। वीवो के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। Vivo U20 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 5000 एमएएच बैटरी और 18 वॉट डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। आइये जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन, कीमत और उपलब्धता के बारे में।

इसे भी पढ़ें: Nokia ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन, इसमें हैं 2 रियर कैमरे, जानिए सभी फीचर्स

Vivo U20 के स्पेसिफिकेशन

- वीवो यू20 स्मार्टफोन Android Pie पर आधारित फनटच ओएस 9 पर चलता है। 

- वीवो के इस फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.3 प्रतिशत और पिक ब्राइटनेस 480 निट्स है। 

- फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम है। 

- वीवो यू20 में 128 जीबी (यूएफएस 2.1 स्टोरेज) है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। 

- कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, ग्लोनॉस शामिल है। 

- सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

- Vivo U10 में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो डुअल-इंज़न फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट के साथ आती है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रिपल रियर कैमरे वाले इस फोन की कीमत 4000 रुपये हुई कम, जानिए फोन की खासियत

Vivo U10 की कीमत और उपलब्धता

वीवो यू20 के 8 जीबी रैम+128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,990 रुपये है। इसे कंपनी के अधिकृत ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले माफी मांगकर आएं: Yogi Adityanath

Akhilesh Yadav परिवार सहित 12 दिसंबर को करेंगे Ayodhya में राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन

2029 Lok Sabha Election में भाजपा की सत्ता से होगी विदाई, कोच्चि में बोले Abhijit Deepke

अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता बनर्जी, BJP को दी खुली चुनौती