डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Vivo V17 Pro हुआ सस्ता, कम दाम में हैं बेहतरीन फीचर्स

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

Vivo V17 Pro की कीमतों में कटौती की गई है। फोन की कीमत 2 हजार रुपये कम कर दी गई है। ऐसे में अब आप यह स्मार्टफोन 27,990 रुपये में खरीद सकेंगे। फोन को पिछले महीने 29,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, ये कीमत 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की थी। 27,990 रुपये की नई कीमत के साथ अब इस फोन को Amazon, Flipkart, वीवो ई-शॉप, Paytm Mall और टाटा क्लिक पर लिस्ट कर दिया गया है। इस फोन की खासियत की बात करें तो यह मार्केट में आना वाला ऐसा पहला फोन है जिसमें डुअल पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। वीवी वी17 प्रो में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि, इस फोन में पुराने वेरिएंट वाले स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया गया है। फोन 8 जीबी रैम के साथ आता है। आइये जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता के बारे में।

Vivo V17 Pro के स्पेसिफिकेशन

- वीवी वी17 प्रो में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) अल्ट्रा फुलव्यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया जिसका असपेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन के टॉप पर मौज़ूद 2D कर्व्ड ग्लास पर शॉट  सेनसेशन अप ग्लास की प्रोटेक्शन है। वहीं, पिछले हिस्से पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है।

- वीवो वी17 प्रो फनटच ओएस 9.1 पर आधारित एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करता है। 

- वीवो वी17 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है।

- फोन में 8 जीबी रैम के साथ इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

- कैमरे की बात करें तो फोन में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर है एफ/ 1.8। 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी है, एफ/ 2.5 अपर्चर के साथ। पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा भी है।

- सेल्फी के शौकीनों के लिए फोन में डुअल पॉप अप कैमरा दिया गया।  इसमें 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ एक 8 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल लेंस है। 

- कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनास और बाइदू शामिल हैं। 

- फोन 4,100 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

प्रमुख खबरें

Magnus Carlsen के खिलाफ Alireza Firouzja की पहली क्लासिकल जीत, Norway Chess में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर

Ferrari ने बदला 77 साल का इतिहास, पहली Electric Car Luce लॉन्च, जानें कीमत और दमदार Features

Stock Market में भारत को बड़ा झटका, Semiconductor की ताकत से Taiwan ने छीनी 5वीं रैंक

आयुष्मान भारत, नई शिक्षा नीति और डिजिटल संवाद को बताया गया विकसित भारत@2047 की मजबूत नींव