Vivo जल्द लॉन्च करेगा 6500mAh बैटरी, जानें फोन के स्पेशल फीचर्स और कीतम

By Kusum | Oct 22, 2024

Vivo स्मार्टफोन मॉडल नंबर v2429A के साथ सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा सहित कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिलती है। स्मार्टफोन के मॉडल नेम को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। इस स्मार्टफोन मॉडल में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले होने की जानकारी मिली है। लिस्टिंग ये भी बताती है कि इस स्मार्टफोन में एक ऑक्टा कोर चिपसेट होगा, जो 2.63Ghz स्पीड पर क्लॉक्ड होगा। स्मार्टफोन 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज से लैस हो सकता है। 

91 मोबाइल द्वारा एक TENAA लिस्टिंग देखी गई जिसमें Vivo v2429a model की जानकारियां शामिल हैं। ये इस मॉडल नंबर की पहली लिस्टिंग प्रतीत होती है, जिस कारण इसके मॉजड नेम के बारे में स्पष्टता से नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, Vivo X Fold का मॉडल नंबर V2429 है, लेकिन लेटेस्ट लिस्टिंग में मौजूद मॉडल नंबर के फोल्डेबल स्मार्टफोन होने की संभावना कम है, क्योंकि लिस्टिंग के अनुसार, फोन में सिंगल स्क्रीन शामिल है। 

वहीं इससे मिलता जुलता मॉडल नंबर Vivo S19 का है। ऐसे में संभावना है कि ये अपकमिंग वीवो एस20 सीरीज का वेनिला मॉडल हो सकता है। TENAA लिस्टिंग फोन के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, रैम, कनेक्टिविटी आदि स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी देती है। इसमें वीवो फोन 2.63Ghz ऑक्टा-कोर चिपसेट से लैस हो सकता है। बता दें कि, Vivo V19 को समान चिपसेट स्पेक्स वाले Snapdragon 7 Gen 3 SoC के साथ पेश किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत