व्लादिमीर पुतिन ने समुद्री सुरक्षा पर UNSC की डिबेट बुलाने के लिए PM मोदी का किया धन्यवाद, भारत के विचारों का भी किया समर्थन

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2021

भारत की ताकत पिछले कुछ सालों में उतनी ज्यादा बढ़ चुकी है। इसका अंदाजा इस बात से लगता है जब बाकी देशों को समुद्री सुरक्षा पर डिबेट की जानकारी दी गई और बताया गया कि इसे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही वर्चुअल मोड से चीयर करेंगे। जितने भी सदस्य देश इस डिबेट में हिस्सा ले रहे थे, उनमें से लगभग सभी सदस्य देशों ने अपनी सरकार के सबसे मुख्य व्यक्ति भेजा। वैसे इस तरह की मीटिंग में सभी देशों के यूएन में रिप्रजेंटेटिव या फिर डिप्टी रिप्रजेंटेटिव ही इस तरह की मीटिंग को अटेंड करते हैं। लेकिन समुद्री सुरक्षा पर डिबेट में 10 देशों ने अपने मंत्री भेजे। वियतनाम के पीएम शामिल हुए। जबकि दो देशों के राष्ट्रपति ने भी ये डिबेट अटेंड की। डिबेट का हाईलाइट रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन का उपस्थित रहना था। 

प्रमुख खबरें

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया