क्या बंद हो जाएगा Vodafone-Idea? वित्त वर्ष 2019-20 में हुआ इतने करोड़ का नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2020

नयी दिल्ली। देश की तीसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने बुधवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार सांविधिक बकाए का प्रावधान करने के बाद मार्च 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान उसकी शुद्ध हानि 73,878 करोड़ रुपये रही। यह किसी भी भारतीय कंपनी को हुई अब तक की सबसे बड़ी वार्षिक हानि है। न्यायालय ने आदेश दिया था कि सांविधिक बकाए की गणना में गैर-दूरसंचार आय को भी शामिल किया जाएगा, जिसके बाद कंपनी को 51,400 करोड़ रुपये चुकाने हैं।

प्रमुख खबरें

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

GST Council ने टैक्स चोरी पर सजा के नियम बदले, अब जेल अनिवार्य नहीं

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की