तीन दिसंबर से बढ़ेगी वोडाफोन-आइडिया की सेवाओं की कॉल दरें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2019

नयी दिल्ली। दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया तीन दिसंबर से मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ाएगी। कंपनी ने रविवार को इसकी घोषणा की। कंपनी ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिये दो दिन, 28 दिन, 84 दिन और 365 दिन की वैधता वाले नये प्लान की घोषणा की। मोटा-मोटी आकलन के हिसाब से नये प्लान पहले की तुलना में 42 प्रतिशत तक महंगे हैं।

कंपनी ने कहा कि देश की शीर्ष दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड आज (रविवार को) प्रीपेड सेवाओं के लिये नये प्लान/दरों की घोषणा करती है। नये प्लान देश भर में तीन दिसंबर 2019 से उपलब्ध हो जायेंगे।

प्रमुख खबरें

NTA के नए दफ्तर में तैनात होंगे CISF जवान, NEET विवाद के बाद सुरक्षा कड़ी

Daughters Day पर Kriti Sanon ने उठाई महिलाओं की सुरक्षा की मांग, Instagram पर लिखी खास बात

RAF Fairford के पास विस्फोटक के संदेह में कई लोग हिरासत में, खाली कराए गए घर

Asian Games में बाधा दौड़ धावक Yashas Palaksha चोट के कारण हीट से बाहर