मार्च तिमाही में Vodafone Idea का घाटा कम होकर 6,419 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2023

कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा गिरकर 6,418.9 करोड़ रुपये रह गया। वीआईएल ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान अवधि में उसे 6,563.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। आलोच्य अवधि में कंपनी की सेवाओं से आय करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 10,506.5 करोड़ रुपये हो गई जबकि जनवरी-मार्च 2022 में यह 10,228.9 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि समूचे वित्त वर्ष 2022-23 में वोडाफोन आइडिया का घाटा बढ़कर 29,297.6 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2021-22 में उसका घाटा 28,234.1 करोड़ रुपये रहा था।

प्रमुख खबरें

Jyotiraditya Scindia बोले: दो सदियों से Hindi Journalism राष्ट्र चेतना की रीढ़, राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान।

Rulers have become killers..., अभिषेक बनर्जी हमले पर Mamata आग बबूला, Kharge-Akhilesh ने भी BJP को घेरा

केंद्रीय मंत्री का दावा- पहले गांधी, अब PM Modi हैं India के सबसे बड़े Brand Ambassador

Russia की तस्वीर ने हिलाई दुनिया, रातों-रात पलटी भारत की किस्मत!