भारती एयरटेल को इंडस टावर्स में 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में वोडाफोन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2022

नयी दिल्ली,  ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडस टावर्स में अपनी करीब पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए भारती एयरटेल के साथ बात कर रही है। दूरसंचार उद्योग से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को इस संभावित सौदे की जानकारी दी। हालांकि, वोडाफोन ने इस बारे में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। इंडस टावर्स में वोडाफोन के पास फिलहाल 28 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सूत्रों ने कहा कि वोडाफोन 3,300 करोड़ रुपये मूल्य वाली कंपनी इंडस टावर्स में अपनी पांच प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने के लिए एयरटेल के संपर्क में है।

प्रमुख खबरें

एकात्म मानववाद के प्रणेता- पं. दीनदयाल उपाध्याय

पं. दीनदयाल उपाध्यायः विचारों की वह मशाल जो आज भी प्रज्वलित है

अंत्योदय: विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड