Volkswagen समूह की 2022 में भारत में बिक्री 85 फीसदी बढ़कर 1,01,270 इकाई हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2023

नयी दिल्ली। जर्मनी के वाहन विनिर्माता समूह फॉक्सवैगन की 2022 में भारत में बिक्री 85.48 फीसदी बढ़कर 1,01,270इकाई हो गई। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को यह जानकारी दी। वर्ष 2021 में समूह ने भारत में कुल 54,598 वाहन बेचे थे। भारत में कंपनी की मौजूदगी स्कोडा, फॉक्सवैगन, ऑडी, पॉर्श और लैंबर्गिनी ब्रांड के जरिए है और समूह की रणनीति की अगुवाई यहां पर स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) करती है।

इसे भी पढ़ें: NCLAT ने Google को 1,337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने का दस फीसदी जमा करने का निर्देश दिया

एसएवीडब्ल्यूआईपीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीयूष अरोरा ने एक बयान में कहा, ‘‘कंपनी की वैश्विक विस्तार योजनाओं के लिए भारत एक अहम बाजार है।’’ उन्होंने कहा कि भारत समूह के लिए अहम विनिर्माण केंद्र के रूप में भी उभर रहा है।

प्रमुख खबरें

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए: Yogi Adityanath

Pat Cummins की बड़ी उपलब्धि! इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के दम पर इमरान खान के खास क्लब में शामिल

ट्रंप की प्राथमिकता रही शांति स्थापना, भारत-पाकिस्तान विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को का दावा

Betting App Case | बेटिंग ऐप केस में युवराज सिंह, सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और अन्य के खिलाफ ED का एक्शन, संपत्तियां कुर्क कीं