भारतीय बाजार में 'Volkswagen' की बड़ी छलांग: 2030 तक 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, इलेक्ट्रिक और CNG पर दांव

By रेनू तिवारी | Apr 09, 2026

जर्मनी के दिग्गज वाहन निर्माता समूह फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने भारतीय यात्री वाहन बाजार को लेकर अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं का खुलासा किया है। कंपनी ने इस दशक के अंत तक अपनी बाजार हिस्सेदारी को दोगुना कर 5 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी 'वैकल्पिक ईंधन प्रौद्योगिकी' (Alternative Fuel Technology) को अपना मुख्य हथियार बनाएगी।

इसे भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पर Shashi Tharoor का सवाल- 'Draft कहां है? Special Parliament Session से पहले स्थिति साफ करे सरकार

उन्होंने कहा, “हमारा मध्यम अवधि का लक्ष्य निश्चित रूप से पांच प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी तक पहुंचना है। इसके लिए हमें नए उत्पादों की जरूरत होगी और इस दिशा में काम किया जा रहा है।” फॉक्सवैगन समूह ने वर्ष 2018 में अपनी ‘इंडिया 2.0’ रणनीति के तहत 2025 तक पांच प्रतिशत हिस्सेदारी का लक्ष्य रखा था, लेकिन कोविड-19 महामारी जैसे व्यवधानों के चलते इसे हासिल नहीं किया जा सका।

इसे भी पढ़ें: Still Alive में Samay Raina ने बयां किया Psychosis का दर्दनाक अनुभव, जानें इसके बारे में

अरोड़ा ने कहा कि भविष्य के उत्पादों में पारंपरिक दहन इंजन (आईसीई) के साथ वैकल्पिक ईंधन वाले वाहन भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पर काम करने के साथ सीएनजी विकल्पों पर भी विचार कर रही है। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के प्रभाव पर उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति से जुड़ी पाबंदियों के बावजूद अब तक उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

बिक्री वृद्धि के बारे में उन्होंने कहा कि यदि पश्चिम एशिया का संघर्ष जल्द खत्म हो जाता है तो उद्योग की वृद्धि दर छह-सात प्रतिशत के मौजूदा अनुमान से अधिक हो सकती है। अरोड़ा ने कहा कि फॉक्सवैगन अपने नए उत्पादों, खासकर टाइगुन एसयूवी के नए संस्करण के सहारे उद्योग से तेज वृद्धि हासिल कर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

प्रमुख खबरें

जमीन बेचकर बेटे को बनाया Cricketer, Bihar के Vaibhav Suryavanshi की Team India तक की संघर्ष गाथा

World Cup 2026 पर विवादों का साया, अब Lionel Messi की Private जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप

Mohammed Siraj को क्यों दिया गया आराम, आंकड़ों ने बताई भारतीय टीम की बड़ी रणनीति

USA ने तोड़ा FIFA World Cup का सपना, घर लौटे Omar Artan का हुआ हीरो जैसा ग्रैंड वेलकम