Prabhasakshi Exclusive: Vladimir Putin को अब अपनी जीत दिख रही है बेहद करीब, Zelenskyy की गलतियों की सजा भुगत रहा Ukraine

By नीरज कुमार दुबे | Oct 16, 2024

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध अब किस मोड़ पर है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि रूस धीरे-धीरे बढ़त हासिल करता जा रहा है और यूक्रेन जहां था वहां से भी पीछे हटता जा रहा है जिससे साफ प्रदर्शित हो रहा है कि रूस के लिए जीत अब ज्यादा दूर नहीं है। उन्होंने कहा कि वैसे जीत का प्लान घोषित करने का शौक यूक्रेनी राष्ट्रपति को ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में वोलोदमीर जेलेंस्की अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन को अपने विक्ट्री प्लान के बारे में बता कर आये थे और अब वह मददगार देशों को अपने विक्ट्री प्लान के बारे में बता रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि उनकी सेना रूस के सामने टिक ही नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि हालात यह हैं कि जवानों और रक्षा साजो सामान की यूक्रेन में भारी कमी हो गयी है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में एक भावना और उभर रही है कि जनता चाह रही है कि जितना इलाका रूस ने ले लिया है वह उसे दे दिया जाये और युद्ध समाप्त करवाया जाये ताकि वह शांति से रह सकें। लेकिन यूक्रेन और उसके मददगार देश किसी भी कीमत पर पुतिन को जीतने नहीं देखना चाहते इसलिए यूक्रेन को जल्द ही और मदद का आश्वासन दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Justin Trudeau को इस बार भारी पड़ेगा भारत से बैर, वोट बैंक की राजनीति Canada का बड़ा नुकसान करायेगी

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि इसके अलावा, इसी सप्ताह यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूस ने रात भर में यूक्रेनी क्षेत्र को निशाना बनाकर 68 ड्रोन और चार मिसाइलें दागीं। उन्होंने कहा कि वायु सेना ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि दो इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइलों ने पोल्टावा और ओडेसा क्षेत्रों पर हमला किया और दो Kh-59 निर्देशित वायु मिसाइलों ने चेर्निहाइव और सुमी क्षेत्रों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि यूक्रेन की वायु रक्षा इकाइयों ने 31 ड्रोनों को नष्ट कर दिया, जबकि 36 का पता नहीं चला।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल