पंजाब में जो उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली चाहते हैं, वे आप के पक्ष में मतदान करें: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि पंजाब में जिन्हें उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली चाहिए उन्हें वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में मतदान करना चाहिए। केजरीवाल ने यह टिप्पणी पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह के ट्वीट के जवाब में की जिन्होंने कहा था कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति हो रही है और लोग सरकारी स्कूली प्रणाली से खुश हैं।

इसे भी पढ़ें: देश को फैसला करना होगा, गन्ने की मिठास बढ़ेगी या जिन्ना के अनुयायी उत्पात मचाएंगे: आदित्यनाथ

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘पंजाब शिक्षा मंत्री का कहना है कि पंजाब के स्कूल देश में सबसे अच्छे हैं, टीचर बहुत ख़ुश हैं। लोग पंजाब के स्कूलों और मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से ख़ुश हैं, वो कांग्रेस को वोट दे दें। जो पंजाब में भी दिल्ली जैसी शानदार शिक्षा व्यवस्था चाहते हैं, वो हमें वोट दे दें।

प्रमुख खबरें

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Southern Brazil में बाढ़ से कम से कम 75 की मौत, 103 लोग लापता