बिहार में शांति, समृद्धि, प्रगति बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाए रखने के लिए राज्य की जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हर बिहारवासी का बहुमूल्य वोट ही प्रदेश को लूट और अपराध के काले युग से निकाल कर विकास और सुशासन के सुनहरे पथ पर लाया है। आज दूसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि प्रदेश में शांति, समृद्धि और प्रगति बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करें। बिहार विधानसभा चुनाव में आज दूसरे चरण के तहत राज्य के 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान हो रहा है।

प्रमुख खबरें

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल