नीतीश कुमार ने RJD पर किया परोक्ष प्रहार, बोले- काम के आधार पर दें वोट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के लोगों से कहा कि चुनाव में काम के आधार पर वोट करें वरना प्रदेश की स्थिति वैसी ही हो जायेगी, जैसे आज से 15 साल पहले थी। कुमार ने बांका जिले के अमरपुर में एक चुनावी रैली में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल पर परोक्ष प्रहार करते हुए कहा, ‘‘काम को देखिए और किसी के प्रचार के चक्कर में नहीं आइएगा। वरना उनकी आमदनी बढ़ जाएगी तो आपकी घट जाएगी।’’ 

उन्होंने कहा कि हमने महिलाओं को आरक्षण देने का काम किया है, जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है और हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ती हुई दिख रही हैं। युवाओं के लिये कार्यो का उल्लेख करते हुए कुमार ने कहा कि सरकार ने कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गई ताकि युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और उनके रोजगार की राह आसान हो। 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शाहनवाज और रूडी का नाम नहीं, पार्टी ने दी यह सफाई 

उन्होंने कहा कि पहले सड़कें नहीं थीं, हमने सड़कें बनवाई हर गांव को सड़क से जोड़ने का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। कुमार ने कहा, ‘‘हर घर नल का जल का लक्ष्य लिया था जो कि 83 प्रतिशत हो गया है। हम हर खेत को सिंचाई सुविधा से जोड़ना चाहते हैं और आगे भी मौका मिलेगा तो सक्षम बिहार- स्वावलंबी बिहार के लिए सात निश्चय -2 के तहत काम करने का निर्णय लिया है।

प्रमुख खबरें

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!