Uttarakhand Election 2022: लंबे चौड़े वादों से प्रभावित होकर नहीं बल्कि रिपोर्ट कार्ड के आधार पर दे वोट: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

अगस्तयमुनि (केदारनाथ)।भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को उत्तराखंड की जनता से राजनीतिक दलों द्वारा किए जा रहे लंबे चौड़े वादों से प्रभावित नहीं होने और केवल उनके रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही वोट देने की अपील की। प्रदेश में 14 फरवरी को एक चरण में विधानसभा की सभी सीटों के लिए मतदन होना है। भाजपा के पक्ष में केदारनाथ के निकट अगस्त्यमुनि में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि यह चुनाव का समय है और इस समय सभी तरह के लोग आएंगे और वादे करेंगे। लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आप उनसे अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाने को कहना और उसी आधार पर वोट देना।’’ नड्डा ने कहा कि भाजपा नेता ही अपना रिपोर्ट कार्ड देते हैं और बाकी लोग नहीं देते क्योंकि उनके पास दिखाने को कोई रिपोर्ट कार्ड है ही नहीं।

प्रमुख खबरें

SpiceJet की घरेलू और International Flights लेट, Delhi Airport पर फंसे रहे 500+ यात्री

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Etah में फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी चलाने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?