वोट चोरी मोदी की आदत! खड़गे बोले- PM बिहार चुनाव में भी यही चाहेंगे

By अंकित सिंह | Sep 01, 2025

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव वोट चोरी के ज़रिए जीतने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए सतर्क रहने का भी आग्रह किया, वरना मोदी और अमित शाह आपको डुबो देंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली मतदाता अधिकार यात्रा के समापन पर आयोजित एक जनसभा में खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को चोरी करने की आदत है। वह वोट चुराते हैं, पैसा चुराते हैं। और वे (भाजपा) उन लोगों का ख्याल रखते हैं जो देश के बैंकों को लूटकर भारत से भाग गए।

16 दिवसीय मतदाता अधिकार यात्रा सोमवार को पटना में संपन्न हुई। यात्रा का मुख्य एजेंडा बिहार में भारत के चुनाव आयोग द्वारा किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण का विरोध करना और हाल ही में राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए "वोट चोरी" के आरोपों को सही ठहराना था। इससे पहले, राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि "वोट चोर, गद्दी छोड़" का नारा सिर्फ़ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि बीजिंग तक भी पहुँच गया है।

इसे भी पढ़ें: पप्पू यादव का दावा: जब तक राहुल गांधी हैं, संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित

राहुल गांधी ने एएनआई से कहा, "वोट चोर गद्दी छोड़, बिहार में नया नारा चला है, 'वोट चोर, गद्दी छोड़'... यहाँ तक कि चीन और अमेरिका में भी लोग कह रहे हैं 'वोट चोर, गद्दी छोड़'।" राहुल गांधी ने दावा किया कि वह बिहार में एसआईआर अभ्यास को लेकर 'हाइड्रोजन बम' छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चेतावनी दे रहा हूँ, भाजपा के लोग इसे अच्छी तरह सुन लें। आप सभी ने वोट चोरी पर एटम बम देखा है, अब आप इस पर हाइड्रोजन बम देखेंगे।

प्रमुख खबरें

Myanmar सेना ने रखाइन के बाजार पर किया Airstrike, 33 लोगों की मौत और 36 घायल

Kolkata के SRFTI में छात्रों और ABGP कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, तीन FIR दर्ज

Justice Devendra Kumar Upadhyaya: Supreme Court कॉलेजियम ने की पदोन्नति की सिफारिश

Mysuru Dasara में सैन्य झांकियों और Air Show के लिए DK Shivakumar ने Rajnath Singh से मांगा सहयोग