Colaba विधानसभा सीट के मतदाताओं ने बीजेपी-कांग्रेस तथा शिवसेना को दिए बराबर के मौके, भाजपा ने Rahul Narvekar को दिया टिकट

By Prabhasakshi News Desk | Nov 04, 2024

इसी महीने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है, जिसके तहत 20 नवंबर को पूरे प्रदेश में एक ही चरण में मतदान होगा तो वहीं 23 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी आ जाएंगे। ऐसे में प्रदेश के सभी सक्रिय राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए हैं और जोर-आजमाइश करने लगे हैं। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी राहुल नार्वेकर को कोलाबा सीट से मैदान में उतारा है। 23 नवंबर को यह स्पष्ट हो जाएगा की कोलाबा विधानसभा की जनता ने इतिहास दोहराया है या फिर इतिहास बनाया है।

कोलाबा विधानसभा चुनाव में क्षेत्र में इस बार राजनीतिक समीकरण कुछ अलग ही बनते दिखाई दे रहे है। शिवसेना UBT और शिंदे गुट बनने के बाद यहां का सियासी समीकरण बड़ा रोचक हो गया है, अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पिछली बार जहां बीजेपी ने इस सीट को जीता था, तो वहीं इस बार NCP में दो गुट बनने के बाद यहां क्या स्थिति बनती है। क्योंकि अब एनसीपी [अजीत] गुट महायुति में शामिल है। महाराष्ट्र का चुनाव बेहद रोचक होने वाला है, जिसमें कोलाबा सीट पर भी सबकी नज़र होगी।

आखिर कौन हैं राहुल नार्वेकर?

कोलाबा से वर्तमान विधायक 45 साल के राहुल नार्वेकर पेशे से वकील हैं। उनके पिता सुरेश नार्वेकर बृहन्मुंबई नगर निगम में पार्षद थे। उनके भाई मकरंद BMC के वार्ड नंबर 227 से दूसरी बार पार्षद बने हैं। उनकी भाभी हर्षता भी बीएमसी के वार्ड नंबर 226 से पार्षद हैं। इसके अलावा, राहुल विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष एनसीपी के वरिष्ठ नेता रामराजे निंबालकर के दामाद भी हैं। नार्वेकर एनसीपी के वरिष्ठ नेता रामराजके नाइक के दामाद भी हैं।

2019 में हुए थे बीजेपी में शामिल

राहुल नार्वेकर ने वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुए थे। बीजेपी ने साउथ मुंबई की कोलाबा विधानसभा सीट से टिकट दिया। उन्‍होंने शानदार जीत दर्ज की। शिवसेना और एनसीपी में भी रहे चुके हैं राहुल नार्वेकर बीजेपी से पहले राहुल नार्वेकर शिवसेना और एनसीपी में भी रह चुके हैं। राहुल नार्वेकर 15 साल तक शिवसेना में रह चुके हैं। 2014 में वह राज्य विधान परिषद का चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन शिवसेना ने मना कर दिया। इसके बाद वह शिवसेना से इस्तीफा देकर शरद पवार की पार्टी एनसीपी में शामिल हो गए। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान वह एनसीपी के टिकट पर मावल सीट से मैदान में उतरे थे। लेकिन वहां हार झेलनी पड़ी थी।

प्रमुख खबरें

मुरुड बीच पर 14 छात्रों के डूबने के केस में Bombay High Court ने रद्द की FIR

Para Asian Games 2026 | बैडमिंटन में भारत का दबदबा, नितेश कुमार और नवीन शिवकुमार ने जीते स्वर्ण पदक

Congress का केंद्र पर हमला, China के साथ बढ़ता ट्रेड डेफिसिट आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा

जो देश अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर सकता...: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कारगिल युद्ध का कराया अहसास