केजरीवाल ने गोवा में घर-घर जाकर किया प्रचार, बोले- भाजपा-कांग्रेस से थक गए वोटर्स, अब चाहते हैं बदलाव

By अनुराग गुप्ता | Jan 15, 2022

पणजी। गोवा में विधानसभा चुनाव का बिगुत बज चुका है। ऐसे में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हैं। आपको बता दें कि केजरीवाल ने शनिवार को पार्टी उम्मीदवारों के साथ पाले गांव में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों के सवालों का भी जवाब दिया। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस, भाजपा और एमजीपी सभी को यहां के लोगों ने ट्राई करके देख लिया और उन्हें ईमानदारी चाहिए। इसीलिए अगर यहां पर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उन्हें ईमानदारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनने पर लोगों को रोजगार मिलेगा, मुफ्त बिजली मिलेगी, 18 साल से ज्यादा उम्र की महिला को हर महीने एक हजार रुपए मिलेगा, गृह आधार योजना के तहत 3000 रुपए मिलेगा, 24 घंटे बिजली मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के क्षेत्र में किसानों से मुलाकात की 

उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह गोवा में भी करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि लोगों को टीएमसी, कांग्रेस, एमजीपी पर भरोसा नहीं है। उन्हें महज आम आदमी पार्टी से उम्मीद है, ऐसे में लोग हमें वोट देंगे। वहीं उत्पल पर्रिकर से जुड़े सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि अगर वो आम आदमी पार्टी आना चाहते हैं तो जरूर उनका स्वागत होगा।

प्रमुख खबरें

सुबह उठते ही पानी पीने से बेहतर होगा Morning Hydration, थकान और सुस्ती होगी दूर

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका