राजस्थान में 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

जयपुर। राजस्थान में वल्लभनगर (उदयपुर) और धरियावद (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार सुबह सात बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुआ। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान शाम छह बजे तक होगा और इसमें कोरोना वायरस संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन होगा। मतगणना दो नवंबर को होगी। धरियावाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक गौतम लाल मीणा और वल्लभनगर में कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के कारण उपचनुाव हो रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल