गुजरात विधानसभा के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, मतदान को लेकर लोगों में दिख रहा उत्साह

By रितिका कमठान | Dec 05, 2022

गुजरात में दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में राज्य की कुल 182 सीट में से 93 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं। राज्य में सुबह आठ बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है, जो शाम 5.30 बजे तक जारी रहेगी। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात की 89 सीट के लिए पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को हुआ था, जबकि दूसरे चरण का मतदान सोमवार को हो रहा है। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनावों में इस बार पाटीदार किसके प्रति होंगे वफादार?

दूसरे चरण में पीएम मोदी ने की थी रैली

भाजपा ने इस बार गुजरात में अपनी पूरी ताकत दिखाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक और दो दिसंबर को भाजपा के कुछ उम्मीदवारों के लिए धुआंधार प्रचार किया जिनमें अहमदाबाद में दो रोड शो शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रचार के समापन के साथ 31 रैलियों को संबोधित किया था। शनिवार को भाजपा अपने स्टार प्रचारकों के कई रोड शो और चुनावी रैलियां आयोजित किए गए थे। भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ढोलका, महुधा और खंभात शहरों में चुनावी रैलियां करेंगे, जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उत्तर गुजरात के मोडासा और सिद्धपुर शहरों में रोड शो किया था। गुजरात चुनाव के पहले चरण की बात करें तो एक दिसंबर को 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर