चंडीगढ नगर निगम चुनावों के लिये मतदान जारी, पवन बांसल ने वोट डाला, किरण खेर भी करेंगी मतदान

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 24, 2021

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह कडी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। मतदान के लिये लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। गांव और कॉलोनियों मैं सुबह सुबह ही लोगों में अपना मतदान करने का उत्साह देखने को मिला। महिलाएं मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में आकर खड़ी हो गई थीं। सुबह सात बजे से लोग मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पहुंचने शुरू हो गये थे। इस बार 6.33 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। 

 

चुनाव आयोग की ओर से पोलिंग बूथों पर मतदान के पूरे इंतजाम किये गये हैं। कुल 694 बूथों के लिए ईवीएम रिटर्निंग अफसरों के हवाले हैं। हर बूथ पर एक ईवीएम भेजी गई है। ईवीएम से कोई छेड़छाड़ न हो, इसके लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। चंडीगढ़ के 694 मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस बार कुल 633481 मतदाता 35 वार्डों में भाग्य आजमा रहे 203 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें 332181 पुरुष जबकि 301280 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, 20 ट्रांसजेंडर मतदाता भी मतदान करेंगे। मतदान के बाद 27 दिसंबर को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

इस बार शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए करीब 3700 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। 215 संवेदनशील घोषित बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। धनास, फैदां, मौलीजागरां, इंदिरा कॉलोनी जैसे इलाकों में ज्यादातर बूथ संवेदनशील हैं। एक बूथ पर औसतन पांच पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

चुनाव आयोग ने इस चुनाव के लिए चार व खर्च सीमा पर नजर रखने के लिए चार ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। नौ चुनाव अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग की तरफ से विशेष इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर न केवल भीड़ कम रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, बल्कि कोरोना से बचाव के मानकों का पूरी तरह से पालन करने की हिदायत दी गई है।  निगम चुनाव में कोरोना संक्रमित मरीज भी वोट डाल सकेंगे। इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की हैं। जारी आदेश के मुताबिक, कोरोना पॉजिटिव मरीज मतदान के आखिरी घंटे में अपना वोट डालेंगे। इसके लिए कई तरह के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। 

बीते दिन चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर शहर पहुंच गईं थीं। वह आज नगर निगम चुनाव में मतदान करेंगी। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई वीडियो डाले और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। वीडियो जारी कर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अब जितने भी नेता हैं, वह सभी डंपिंग ग्राउंड के बनने के समय कांग्रेस के साथ सत्ता में थे। इनमें से कुछ मेयर भी थे। तब क्यों नहीं उन्होंने कुछ किया। अब वह बोल रहे हैं ति हम चंडीगढ़ को दिल्ली जैसा बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को चंडीगढ़ जैसा बनाने की जरूरत है। हम चंडीगढ़ को जैसा है वैसा रखना चाहते हैं। इस बीच, पूर्व मंत्री पवन बंसल ने अपने परिवार के साथ सेक्टर 28 के सरकारी मॉडल हाई सकूल में मतदान किया। वहीं मेयर रविकांत शर्मा ने सेक्टर 37 के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाला।  

 

पिछले नगर निगम चुनाव में 26 वार्डों पर मतदान हुआ था। गांवों को निगम में शामिल करने के बाद इस बार 35 वार्डों के लिए चुनाव हो रहे हैं। वर्ष 1996 में नगर निगम के बनने के बाद से वर्ष 2016 में सबसे ज्यादा वोट पड़े थे।  

2016 के चुनाव में कुल 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुनाव में 67 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल 122 उम्मीदवार मैदान में थे। साल 2016 में हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन था लेकिन इस साल ये दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। इस बार अकाली दल बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।  

प्रमुख खबरें

Maxi Dress Designs: गर्मी की टेंशन खत्म, ये Trendy Maxi Dress देंगी परफेक्ट स्टाइलिश Look

Mamata Banerjee के किले में इस बार लग सकती है सेंध, पूरे West Bengal में BJP ने बिछाई है जबरदस्त चुनावी बिसात

Health Tips: Morning Fatigue से हैं परेशान? Deep Sleep के लिए अपनाएं ये दमदार Bedtime Health Tips

President Murmu ने वृंदावन में Premanand Maharaj से लिया आशीर्वाद, आध्यात्म पर हुई चर्चा