MP में मतदान हुआ समाप्त, जोबट में 50.90 और पृथ्वीपुर में 76.05 फीसदी हुई वोटिंग

By Suyash Bhatt | Oct 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। सभी सीटों पर 6 बजे तक हुए मतदान का लगभग प्रतिशत सामने आ गया है।

दरअसल चारों सीटों पर मतदान का औसत 63.15 फीसदी रहा है। सबसे कम मतदान जोबट विधानसभा में हुआ। यहां मतदान का प्रतिशत 50.90 रहा। और सबसे ज्यादा मतदान पृथ्वीपुर विधानसभा में हुआ जहां 76.05 फीसदी मतदान हुआ।

इसे भी पढ़ें:अपनी शादी से पहले दूल्हा पहुंचा मतदान केंद्र, कहा - ये मेरा पहला कर्तव्य है 

इसके अलावा खंडवा लोकसभा की आठों विधानसभा में 6 बजे तक कुल मतदान 59. 02 प्रतिशत और रैगांव में 66.66 फीसदी मतदान हुआ है। हालांकि देर रात तक निर्वाचन आयोग द्वारा आंकड़े जारी किये जाएंगे।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।