उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए मतदान 14 फरवरी को, सीएम धामी ने लोगों से की 100% वोट की अपील

By निधि अविनाश | Feb 13, 2022

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी यानि कल सोमवार को मतदान किए जाएंगे। उत्तराखंड की टोटल 70 विधानसभा सीटों में 632 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि, वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

इसी बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, सब लोग 100% मतदान के लिए आएं, प्रात: काल सबको सबसे पहले मतदान करना है और फिर जलपान करना है। ऐसी सरकार चुननी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चले और उत्तराखंड को आगे बढ़ाए। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड, गोवा और UP की 55 सीटों पर थमा प्रचार का शोर, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर

विपक्ष पर निशाना साधते हुए धामी ने आगे कहा कि,विपक्ष की हमसे कोई टक्कर नहीं है, विपक्षी लोग अपने अंतर कलह में आपस में ही टकरा रहे हैं। अपनी पार्टी के अंदर ही उनकी टक्कर चल रही है।

प्रमुख खबरें

Karnataka में गन्ने के लिए ₹5,500 प्रति टन की मांग, केंद्र से दखल की अपील

PM Modi 29 नवंबर को Usha Mangeshkar को देंगे पहला Bhupen Hazarika National Award

बेअसर रही पूर्व वायुसेना प्रमुख की चिट्ठी, मोदी सरकार ने वापस ले ली Race Course Air Force Station की 39.5 एकड़ जमीन

AMU छात्र संघ चुनाव: Nashra Naeem बनीं 105 साल में पहली महिला उपाध्यक्ष