हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए मतदान 31 मार्च को होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश में दो अप्रैल को रिक्त हो रही राज्यसभा सीट के लिए 31 मार्च को मतदान होगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने राज्य से राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना सोमवार को जारी की। मौजूदा राज्यसभा सदस्य आनंद शर्मा का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिव सह निर्वाचन अधिकारी यश पॉल शर्मा ने बताया कि राज्य के विधायक नए राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए 31 मार्च को मतदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने से रोक रही छत्तीसगढ़ सरकार: भाजपा

शर्मा ने बताया कि उम्मीदवार 21 मार्च तक निर्वाचन अधिकारी (सचिव, हिमाचल प्रदेश विधानसभा) या सहायक निर्वाचन अधिकारी (उप सचिव, विधान, हिमाचल प्रदेश विधानसभा) के पास नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की छंटनी 22 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे होगी और उम्मीदवार 24 मार्च को दोपहर तीन बजे से पहले नामांकन वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान 31 मार्च को पूर्वाह्न नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly में सीएम Mohan Charan Majhi ने 24,150 करोड़ का अनुपूरक बजट रखा

Punjab में Congress ने बनाई 42 सदस्यीय चुनाव समिति, Pargat Singh बने अध्यक्ष

Rishikesh के पास 100 करोड़ की लागत से बनेगा Shivalik Eco Park, दो चरणों में होगा काम

भ्रष्टाचार के आरोप में IAS Shikhar Agrawal और गोयल फैशन्स पर ACB की प्राथमिकी