Taiwan Election 2024: चीन की धमकी के बीच नया राष्ट्रपति चुनने के लिए ताइवान में वोटिंग, अमेरिका और चीन के साथ ही विश्वभर की नजर

By अभिनय आकाश | Jan 13, 2024

ताइवान के राष्ट्रपति चुनावों के लिए शनिवार को मतदान शुरू हुआ। तदान सुबह आठ बजे शुरू होकर शाम चार बजे तक चलेगा। यहां, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए 1.95 करोड़ से अधिक लोग मतदान करेंगे। चुनाव पर अमेरिका और चीन के साथ दुनियाभर की नजर है। बीजिंग द्वीप पर अपनी संप्रभुता स्वीकार करने के लिए दबाव बढ़ा रहा है। 1996 में अपना पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव कराने के बाद से ताइवान एक लोकतांत्रिक सफलता की कहानी रहा है, जो सत्तावादी शासन और मार्शल लॉ के खिलाफ दशकों के संघर्ष की परिणति थी।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव से कुछ दिन पहले नजर आया चीन का सैटेलाइट, ताइवान में आया राजनीतिक तूफान

चुनाव से पहले, चीन ने बार-बार लाई को एक खतरनाक अलगाववादी के रूप में निंदा की और बातचीत के लिए उनके द्वारा बार-बार बुलाए जाने को खारिज कर दिया। लाई का कहना है कि वह ताइवान जलडमरूमध्य में शांति बनाए रखने और द्वीप की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार सुबह कहा कि उसने फिर से संवेदनशील ताइवान जलडमरूमध्य को पार करते हुए चीनी गुब्बारे देखे हैं, जिनमें से एक ताइवान के ऊपर से ही उड़ गया। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता