तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदान जारी, बंगाल और असम में भी तीसरे चरण के लिए डाले जा रहे वोट

By अंकित सिंह | Apr 06, 2021

तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे है। वहीं, पश्चिम बंगाल और असम के लिए तीसरे चरण का मतदान भी जारी है। पुडुचेरी की 30, तमिलनाडु की 234 और केरल की 140 सीटों पर मतदान हो रहे है।

चुनाव आयोग के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सुबह 10 बजे तक का मतदान प्रतिशत— 

असम- 12.83%

केरल- 15.33%

पुडुचेरी- 15.63%

तमिलनाडु- 7.36%

पश्चिम बंगाल-14.62%

 

 

विधानसभा चुनाव: मोदी ने मतदाताओं से रिकार्ड संख्या में मतदान की अपील की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के तहत मंगलवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकार्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम, केरल पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज मतदान हो रहा है। मैं यहां के मतदाताओं, खासकर युवाओं से रिकार्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’ असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा। असम में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यहां मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में 31 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां अभी और पांच दौर का मतदान होना है। दो मई को चारों राज्यों एवं पुडुचेरी में मतों की गिनती होगी। 

प्रमुख खबरें

Ramayana Part 1 Day 1 Box Office Collection | भारत और दुनियाभर में Ranbir Kapoor-Yash की फिल्म ने रचा इतिहास, यहां देखें कमाई के आंकड़े

Delhi Police का बड़ा फैसला: ड्यूटी पर घायल 250 कर्मियों को ₹25000 तक की वित्तीय मदद

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण