Meghalaya Assembly Election: मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2023

शिलांग। मेघालय में विधानसभा के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। राज्य की 60 में से 59 सीट पर चुनाव हो रहे हैं। उम्मीदवारों में से एक के निधन के कारण सोहियोनग निर्वाचन क्षेत्र में मतदान को स्थगित कर दिया गया है। चुनाव में कुल 369 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। राज्य में कुल 21.6 लाख मतदाता हैं। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा और मतगणना दो मार्च को होगी। सत्तारुढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) सत्ता में बने रहने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) तथा अन्य क्षेत्रीय दल सत्ता में आने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने बताया कि 3,419 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। इनमें से 640 मतदान केंद्रों की पहचान ‘संवेदनशील’ और 323 की ‘चुनौतीपूर्ण’ केंद्रों के तौर पर की गई है। कुल 369 उम्मीदवारों में से 36 महिलाएं हैं, जिनमें से सबसे अधिक 10 महिला उम्मीदवार कांग्रेस की हैं। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra Govt का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: irregular Deputation नियुक्तियां रद्द, 10 सितंबर तक वापसी का Order

Delhi Heritage की अनदेखी पर Supreme Court सख्त, MCD और ASI अधिकारियों को Personal Appearance का नोटिस

Nitin Gadkari के अब काम नहीं कर सकता Statement पर Office की सफाई, Politics से लेना-देना नहीं

Rahul Dravid को Team India से उम्मीद, बोले- WTC Final की राह कठिन, काबिलियत पर भरोसा!