दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक चलेगा। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ सभी मतदान केंद्रों पर ‘मॉक पोल’ किए गए थे। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। अभिनेत्री सोनम कपूर ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए, मतदाताओं से अपने मताधिकारों का प्रयोग करने की अपील की।’’

इसे भी पढ़ें: खाद्य तेल कीमतों में गिरावट, प्रमुख कंपनियों ने एमआरपी 10-15 रुपये प्रति लीटर घटायी: सरकार

इस सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों के भारी मतों से जीतने की उम्मीद जताई है। आप ने दुर्गेश पाठक और भाजपा ने राजेश भाटिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने प्रेम लता को टिकट दिया है। उपचुनाव में कुल 1,64,698 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करने के पात्र हैं।

इसे भी पढ़ें: जब क्रीज पर उतरता हूं तो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खुद पर भरोसा करता हूं: जायसवाल

मतदान के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की छह टुकड़ियों को तैनात किया गया है। हाल ही में राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद आप नेता राघव चड्ढा के इस्तीफे से रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव कराए जा रहे हैं। चड्ढा राजेंद्र नगर सीट से विधायक थे। मतगणना 26 जून को की जाएगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत