Vrat Tyohar 2023 Date Calendar: जानिए साल 2023 में कब हैं कौन-कौन से व्रत, पर्व व त्यौहार

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 31, 2022

नया साल अब आने ही वाला है और अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 01 जनवरी 2023 से नववर्ष प्रारंभ हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार अगर हम देखें तो अंग्रेजी कैलेंडर के नए साल का शुभारंभ रविवार के दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, सिद्ध योग में होगा। साल के पहले ही महीने में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसके बाद जनवरी महीने की ही 26 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। साथ ही 18 फरवरी भोलेनाथ का महापर्व महाशिवरात्रि मनाया जायेगा और फिर 08 मार्च को मनाई जाएगी रंगों भरी होली। 22 मार्च से माँ के चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो जायेगा और फिर 30 मार्च को राम नवमी का पर्व आएगा। 21 अगस्त को नाग पंचमी, 30 अगस्त को बहनों का ख़ास पर्व रक्षाबंधन और फिर 7 सितंबर को श्री कृष्णा जन्माष्टमी का पर्व आएगा। और फिर जैसे ही अक्तूबर का महीना आयेगा तो 15 अक्तूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि और हिंदू नवर्ष आरंभ हो जाएगा। 24 अक्तूबर को दशहरा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा और फिर 12 नवंबर 2023 को दीपावली का त्योहार आएगा और 19 नवंबर को छठ पूजा मनाई जाएगी।

साल 2023 के प्रमुख त्योहार और तारीखें-

15 जनवरी मकर संक्रंति/ पोंगल 

26 जनवरी बसंत पंचमी  

18 फरवरी महाशिवरात्रि  

08 मार्च  होली

22 मार्च    चैत्र नवरात्रि                

30 मार्च   राम नवमी                  

22 अप्रैल अक्षय तृतीया                

21 अगस्त नाग पंचमी                    

30 अगस्त रक्षा बंधन                    

07 सितंबर जन्माष्टमी                    

19 सितंबर गणेश चतुर्थी                

15 अक्टूबर शरद नवरात्रि            

24 अक्टूबर दशहरा                      

01 नवंबर करवा चौथ                

10 नवंबर धनतेरस                    

12 नवंबर दिवाली                      

19 नवंबर छठ पूजा  

प्रमुख खबरें

Bhilwara में दलितों से दुर्व्यवहार पर 5 पर FIR दर्ज, स्वतंत्रता दिवस की घटना

Jammu Kashmir के Udhampur और Reasi में संदिग्ध दिखे, CRPF-पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Philippines में छात्र ने सहपाठी की गोली मारकर हत्या की, खुद को भी गोली मारी

Odisha CM Mohan Charan Majhi के जाजपुर दौरे पर विवाद: BJD विधायकों ने दर्ज कराई FIR