हमारे सैनिक बखमुत का नियंत्रण रूस को सौंप रहे हैं : Wagner chief

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2023

रूसी निजी सेना ‘वैगनर’ के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उनके सैनिकों ने यूक्रेन के शहर बखमुत का नियंत्रण मॉस्को को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि वैगनर के जवान अब बखमुत से वापस लौट रहे हैं। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही प्रिगोझिन ने दावा किया था कि उनके बल ने बखमुत शहर को अपने नियंत्रण में ले लिया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी समझे जाने वाले प्रिगोझिन ने एक वीडियो बयान में कहा कि बखमुत को रूसी सेना को सौंपने की कवायद एक जून तक पूरी हो जाएगी। हालांकि, इस बाबत रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है

खड़गे ने Manickam Tagore को सौंपी TNPCC की कमान, Tamil Nadu Congress में नए युग की शुरुआत